June 30, 2026 1:39 pm

कांग्रेस की नारी न्याय यात्रा पर भाजपा का तंज, कहा- नकल कर के नहीं होगा फायदा

देहरादून: कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नारी उत्पीड़न के तमाम मुद्दों पर फोकस करते हुए महिला न्याय सम्मान समारोह की बात कही. जिस पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा और कहा कि यह बीजेपी के आइडिया की कॉपी है.कहा कि भाजपा की नकल करके कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है.

कांग्रेस महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने देहरादून में भाजपा सरकार पर नारी उत्पीड़न के आरोप लगाए. उन्होंने महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय का मामला उठाते हुए कहा कि बीजेपी ने महिला आरक्षण कानून तो बना दिया है, लेकिन अब भी महिलाओं को 33% आरक्षण नहीं मिल रहा है.वहीं अलका लांबा ने सभी जिलों में नारी न्याय यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है. वहीं भाजपा ने कांग्रेस की इस नारी न्याय यात्रा पर तंज कसा है.

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के इस नारी सम्मान समारोह को पूरी तरह से भाजपा से कॉपी बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा की नकल करके कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होने वाला है. भाजपा का कहना है कि नारी शक्ति और नारी सम्मान को लेकर के देश में मोदी सरकार ने और राज्यों में भाजपा की सरकारों ने सबसे बेहतर काम किया है.अब चुनाव के दौरान कांग्रेस को महिलाओं की याद आ रही है. उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी है और अब वह नारी शक्ति और महिला सम्मान को लेकर के केवल दिखावा कर रही है. अगर किसी दल ने महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं के सम्मान को लेकर काम किया है तो वह मोदी सरकार है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें