July 28, 2026 6:05 pm

पति ने पत्नी की काटी गर्दन और कटा सिर लेकर सड़कों पर घूमने लगा, देखें वीडियो

बाराबंकी: जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक व्यक्ति ने बांके से अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के बाद आरोपी युवक पत्नी का कट हुआ गला लेकर चौकी जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बसारा का है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। कल भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर पति ने बांके से पत्नी का गला काट दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

8 साल पहले हुई थी शादी

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अनिल कनौजिया फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसारा गांव का रहने वाला है। अनिल पेशे से राजगीर था। उसकी शादी 8 वर्ष पहले वंदना कनौजिया नाम की महिला से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि अनिल को शक था कि उसकी पत्नी के साथ किसी युवक के अवैध संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों में विवाद भी होता रहता था।

बांके से काटा गला

एसपी ने बताया कि आज सुबह विवाद के बाद अनिल ने वंदना की धारदार हथियार बांके से गला काटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उसके बाद अनिल एक हाथ में वंदना का कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी जा रहा था। इसी बीच पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें