June 10, 2026 2:25 pm

हरिद्वार मनसा देवी मंदिर भगदड़ हादसा, घायलों से मिले सीएम धामी, जाना हालचाल

देहरादून: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में भगदड़ हादसे के बाद सीएम धामी एक्शन में हैं. घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घायलों से मिलने के लिए हरिद्वार पहुंचे. जहां जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना. इससे पहले सीएम धामी ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचकर मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिले. सीएम धामी ने घायलों का हर संभव उचित इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद सीएम धामी घटनास्थल का बारीकी से जानकारी लेगी.

बता दें रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ थी. वीकेंड होने के कारण दूसरे राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मंदिर के मुख्य सीढ़ी पैदल मार्ग पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरे. जिसके कारण यहां बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई, 29 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

हरिद्वार मनसा देवी भगदड़ में मृतक-

  1. आरुष पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश, उम्र 12 वर्ष, निवासी-सौदा बरेली उत्तर प्रदेश.
  2. शकल देव, पुत्र बेचान, उम्र 12 वर्ष, अररिया, बिहार
  3. विक्की पुत्र रिक्का राम सैनी, उम्र 18 वर्ष ग्राम विलासपुर थाना – विलासपुर कैमरी रोड़ नगलिया कला मजरा रामपुर उत्तर प्रदेश.
  4. विपिन सैनी पुत्र रघुवीर सिंह सैनी, उम्र 18 वर्ष, निवासी वसुवाखेरी काशीपुर उत्तराखंड
  5. वकील पुत्र भरत सिंह निवासी मीहतलवाद, जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश.
  6. शान्ती पानी रामभरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें