June 25, 2026 8:52 am

उत्तराखंड: शादी को लेकर विवादों में भाजपा के पूर्व विधायक, पार्टी के नोटिस का दिया जवाब, जल्द होगा फैसला

देहरादून: पहली पत्नी और परिवार होते हुए एक अन्य महिला से विवाह को लेकर विवादों में आए भाजपा के पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता सुरेश राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को अपना जवाब दे दिया है। पार्टी ने उन्हें अनुशासनहीनता के आरोप में कारण बताओ नोटिस दिया था। मंगलवार को राठौर प्रदेश अध्यक्ष से उनके यमुना कालोनी स्थित सरकारी आवास पर मिले और अपना पक्ष रखा।

राठौर पर दूसरी शादी कर भाजपा सरकार में बने समान नागरिक संहिता का उपहास करने का आरोप है। विपक्ष ने भी इसे लेकर भाजपा को निशाना बनाया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, विगत कुछ समय से पूर्व विधायक राठौर से संबंधित विभिन्न खबरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। पार्टी ने इसे अमर्यादित आचरण मानकर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला माना था। उनकी इन सार्वजनिक गतिविधियों को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए नोटिस दिया गया था।

राठौर के पक्ष प्राप्त होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी शीघ्र निर्णय लेगी। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में कोई भी कितना भी बड़ा क्यों न हो हो, किसी का भी अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि राठौर ने अपना जवाब दे दिया है। अब पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा और शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें