June 24, 2026 2:46 pm

उत्तराखंड में बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, ड्यूटी से गायबों की बनेगी सूची

देहरादून: उत्तराखंड में बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई का निर्णय लिया है. ये डॉक्टर वो हैं, जो लंबे समय से अपने तैनाती क्षेत्र से गैरहाजिर चल रहे हैं. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को 2 हफ्ते के भीतर ड्यूटी से गायब डॉक्टरों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है. इसके अलावा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित डॉक्टरों को नियुक्ति देने और विभाग में डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, एएनएम के खाली पदों को जल्दी भरने के लिए अधिकारियों से कहा गया है.

ड्यूटी से गायब डॉक्टरों की सेवाएं की जाएगी समाप्त: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज विभागीय समीक्षा बैठक की. इसके दौरान उन्होंने बॉन्ड व्यवस्था के तहत तैनात डॉक्टरों के लंबे समय तक ड्यूटी से गैर हाजिर होने पर नाराजगी व्यक्त जताई. उन्होंने सख्त लहजे में ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे डॉक्टरों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के अनुरूप सख्त कार्रवाई करके उनकी सेवाएं समाप्त करने को कहा है.

एमबीबीएस डॉक्टरों को 3 और 5 साल के लिए पर्वतीय जिलों में किया जाता है तैनात: कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेजों से बॉन्ड व्यवस्था के तहत पास आउट एमबीबीएस डॉक्टरों को 3 और 5 साल के लिए पर्वतीय जिलों के लिए तैनात किया जाता है. ताकि, उन जिलों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, लेकिन कई बांड धारी डॉक्टर बिना बताए लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं.

2 हफ्ते के भीतर गायब डॉक्टरों की सूची मुहैया कराने के निर्देश: उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बॉन्ड का उल्लंघन करने वाले ऐसे डॉक्टरों को किसी भी सूरत में बख्शेगी नहीं. ऐसे डॉक्टरों से बॉन्ड की शर्तो के अनुरूप धनराशि भी वसूल करेगी और उनकी सेवाएं भी समाप्त करेगी. इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को 2 हफ्ते के भीतर ऐसे डॉक्टरों की सूची शासन को दिए जाने को कहा है, जो बीते लंबे समय से अपने तैनाती क्षेत्र से गायब हैं.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें