June 24, 2026 6:37 pm

केदारनाथ धाम : बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, रुद्राभिषेक कर लिया आशीर्वाद

रुद्रप्रयाग: केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग तथा उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी परिवार संग आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां बाबा केदार के दर्शन कर उन्होंने रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धाम के दर्शन से वे अभिभूत हुए हैं।

हैलीपेड पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और श्री केदार सभा द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। दर्शन के पश्चात बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किया।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंत्री मांझी ने उत्तराखंड सरकार व मंदिर समिति द्वारा की गई यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें