September 14, 2026 8:07 pm

नहीं बदला जाएगा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम, ख़ुद  वंदना कटारिया ने कहा- सीएम से हुई मुलाक़त, नही होगा नाम में बदलाव , बन्द हो विरोध प्रदर्शन

हरिद्वार: पिछले दिनों पहले हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले जाने की चर्चाएं आम थी. जिस पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया. जिसके बाद सरकार को इस पर सफाई देनी पड़ी थी. अब सीएम धामी ने खुद हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की. इस मुलाकात में सीएम धामी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रहेगा.

हरिद्वार में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी उन्हें समाचारों के माध्यम से मिली थी, तब उन्हें बुरा लगा था. हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा यह उनके नाम का सवाल नहीं एक खिलाड़ी के सम्मान की बात थी. उन्होंने कहा आज सीएम धामी से मुलाकात कर इसे लेकर हो रहे कंफ्यूजन को दूर कर दिया गया है. उन्होंने कहा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है.

इसके के साथ ही वंदना कटारिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अब जबकि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दे दिया है तो वो कहना चाहती हैं कि जो लोग उनके साथ खड़े हुए, वो उन लोगों से अपील करती है कि धरना प्रदर्शन खत्म करें. वंदना कटारिया ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा किया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है.

सीएम धामी के साथ मुलाकात पर वंदना कटारिया ने कहा सीएम का खिलाड़ियों के प्रति एक अलग ही प्रेम है. वह खिलाड़ियों की रिस्पेक्ट करते हैं. वह खुद भी खेल प्रेमी हैं. उन्होंने कहा सीएम धामी से कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से वार्तालाप हुई.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें