July 28, 2026 12:20 am

उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मियों तेज, पंचायत चुनाव पर सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान, हरदा ने भी ली चुटकी

देहरादून: उत्तराखंड में फिर से चुनावी सरगर्मियों तेज हो गई है. पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी बयान आया है. सीएम धामी ने साफ किया है कि सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की जो भी तारीख तय करेगा, सरकार उसी हिसाब से चुनाव में जाने के लिए तैयार है.

बता दें कि उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रशासकों का कार्यकाल भी इसी महीने यानी मई में खत्म हो रहा है. विपक्ष भी लगातार निशाना साध रहा है कि सरकार पंचायत चुनाव को डाल रही है. इस मसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया था.

अपने पोस्ट में हरीश रावत ने लिखा कि

अभी-अभी ज्ञात हुआ कि सरकार ने विचलन के माध्यम से अर्थात मुख्यमंत्री जी ने विचलन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में होने वाले चुनावों की तिथि बढ़ाने का मंत्रीमंडलीय निर्णय ले लिया है अर्थात एक बार और पंचायती राज चुनाव टलेंगे तथा प्रशासकों की कार्य अवधि बढ़ेगी.

पंचायती राज की भावना और संविधान संशोधन-74 की आत्मा के साथ यह उत्तराखंड में निरंतर बलात्कार हो रहा है. एक तरफ मुख्यमंत्री व सरकार, कोर्ट में कहती है कि हम चुनाव कराने को तैयार हैं और दूसरी तरफ यह एक नई जानकारी सामने आई है. कितना बड़ा विरोधाभास है. लोग कब इन बातों के खिलाफ आवाज उठाते हुए सड़कों पर आएंगे इसकी मुझे भी प्रतीक्षा है.
हरीश रावत, पूर्व सीएम उत्तराखंड

हालांकि अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से साफ किया है कि सरकार चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है. राज्य निर्वाचन आयोग चुनावों की जो भी तारीख घोषित करेगा, सरकार उसी तारीख पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें