July 28, 2026 11:30 pm

क्षेत्रवाद के मुद्दे को हवा देने वालों की धामी ने जमकर की आलोचना, नेताओं को दी नसीहत

देहरादून: धामी सरकार 2.O को आज 23 मार्च 2025 को तीन साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर धामी सरकार प्रदेश भर में कार्यक्रमों के जरिए अपने कार्यकाल के उपबल्धियों और चुनौतियों को गिना रही है. इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड में जारी क्षेत्रवाद की बात करने वालों पर निशाना साधा है.

रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एथलेक्टिस ग्राउंड, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में राज्य सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर फिट इंडिया रन को फ्लैग ऑफ किया. इस दौरान सीएम धामी ने जनता को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में सीएम धामी ने अपने दूसरे कार्यकाल के 3 साल की कई उपलब्धियां का बखान किया. हालांकि उन्होंने, उत्तराखंड में जारी क्षेत्रवाद और जातिवाद की बात कर रहे लोगों और नेताओं पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि

कुछ अराजक तत्व और नेता बोलने में सावधानी नहीं रखते. जिसके चलते क्षेत्रवाद और जातिवाद की बातें सुनाई देती हैं. यदि उत्तराखंड का कोई भी व्यक्ति क्षेत्रवाद और जातिवाद की बात करता है तो वे मातृभूमि के खिलाफ कार्य करता है.

बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान क्षेत्रवाद पर विवादास्पद बयान दिया था. इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में प्रेमचंद अग्रवाल का विरोध प्रदर्शन हुआ. लिहाजा करीब 22 दिन के प्रदर्शन के बाद प्रेमचंद अग्रवाल को 16 मार्च को अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें