July 28, 2026 6:18 am

जमानत के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रणव चैंपियन, हूटर बजाते गाड़ियों के काफिले के साथ हुए रवाना

हरिद्वार: 27 जनवरी से जेल में बंद पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कोर्ट को जमानत मिलने के बाद अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल से बाहर आते ही चैंपियन सीधे अपने देहरादून आवास के लिए रवाना हुए. पूर्व विधायक चैंपियन को देहरादून पुलिस ने 27 जनवरी को गिरफ्तार कर हरिद्वार पुलिस के हवाले किया था. चैंपियन ने करीब 20 दिन जेल में बिताए. लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

वहीं बुधवार 19 मार्च को हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचकर रोशनाबाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा किया. वहीं अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही. चैंपियान ने कहा कि, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. आज सत्य की जीत हुई.

अस्पताल से बाहर आने के बाद चैंपियन अपनी पत्नी संग गाड़ियों के काफिल के साथ हूटर बजाते हुए सीधे देहरादून अपने आवास के लिए रवाना हुए. इससे पहले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को 18 मार्च को हरिद्वार जिला न्यायालय ने राहत देते हुए उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद जमानत दे दी थी.

बता दें कि 26 जनवरी को चैंपियन और उनके समर्थकों ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित ऑफिस पर फायरिंग की थी. जिसके बाद 27 जनवरी को चैंपियन की गिरफ्तारी कर उन्हें रोशनाबाद जेल भेजा गया था. 20 दिन जेल में रहने के बाद चैंपियन की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चैंपियन हरिद्वार के जिला अस्पताल में अपना 32 दिन से उपचार करा रहे थे.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें