July 28, 2026 7:38 am

अगर टिकट नही मिला तो कर लूँगा आत्मदाह ! उत्तराखंड निकाय चुनाव मे कैंडिडेट की लिस्ट जारी होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय मे एक नेता का हाइवोल्टेज ड्रामा 

रामनगर: बीते दिन उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में बैठकों का दौरा जारी रहा . कांग्रेस और बीजेपी दोनोन्न ए ही अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है, लेकिन कांग्रेस में प्रत्याशियों का नाम फाइनल होने से पहले ही घमासान मचता हुआ दिखा .

दरअसल, रामनगर नगर पालिक परिषद से अध्यक्ष पद के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे कांग्रेस नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं पर टिकट वितरण को लेकर गंभीर आरोप लगाया. इसी को लेकर कांग्रेस नेता ताइफ खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया.

वीडियों में ताइफ खान बता रहे है कि इस वक्त वो कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय देहरादून में है. ताइफ खान ने कहा कि रामनगर नगर पालिक परिषद क्षेत्र में उन जैसे कई नेता और कार्यकर्ता है, जिन्होंने कांग्रेस को अपना पूरा जीवन दे दिया है. लेकिन उन लोगों को दरकिनार कर कुछ नेता एक ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस को टिकट दिलाने जा रहे है, जिसने हाल ही में सरकारी नौकरी से वीआरएस लिया है. जिसकी वो घोर विरोध करते है.

ताइफ खान ने अपने वीडियो में कहा कि यदि कांग्रेस हाईकमान ने सही निर्णय नहीं लिया तो वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान बचाने के लिए आत्मदाह करेंगे. बता दें कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निवास पर 27 दिसंबर को कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई . बैठक के बाद देर रात कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी जिसमे रामनगर से अभी पार्टी ने उम्मीदवार क्लियर नहीं किया है देखने वाली बात ये होगी की कांग्रेस पर प्रेशर पॉलिटिक्स का कितना असर पड़ता है ।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें