June 11, 2026 7:11 pm

औचक निरीक्षण करने पुलिस मुख्यालय पहुंचे CM धामी, अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप

देहरादून: CM Pushkar Singh Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यों का निरीक्षण किया और एडीजी स्तर के अधिकारियों से केसों की प्रगति के बारे पूछा। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से सचिवालय की ओर निकले मुख्यमंत्री अचानक से पुलिस मुख्यालय पहुंच गए।

मुख्यमंत्री के अचानक मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के होश उड़ गए। मुख्यमंत्री ने मुख्यालय पंहुचकर सभी कार्यालयों व अनुभागों का औचक निरीक्षण किया है व वहां की कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया।

किसी भी रूप में बिगड़ना नहीं चाहिए देवभूमि का स्वरूप

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि का स्वरूप किसी भी रूप में बिगड़ना नहीं चाहिए, इसके हम लिए प्रतिबद्ध हैं। जनसांख्यिकी बदलाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसको लेकर जल्द सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। पुलिस व गृह मंत्रालय इस पर काम करेगा।

उन्होंने कहा कि अवैध शराब तस्करी को लेकर लगातार कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई तब तक चलेगी जब तक व्यवस्था पटरी पर नहीं आ जाती। आपराधिक घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर सख्ती से करवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के लिए अच्छे आवास बने, ट्रेनिंग समय-समय पर अच्छी हो, अधिकारी थानों में जाकर व्यवस्थाओं को देखें। इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।

डीजीपी को आदेशित किया गया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए व यातायात व्यवस्था ठीक की जाए। आने वाले समय मे पुलिस अच्छा काम करेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें