June 28, 2026 5:42 pm

उत्तराखंड: 2 अक्टूबर से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, मिस्ड कॉल करते ही बनेंगे बीजेपी के मेंबर

देहरादून: भाजपा संगठन समय-समय पर अपने कुनबे को बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान चलाती रहती है. इसी क्रम में उत्तराखंड बीजेपी 2 अक्टूबर से प्रदेशभर में सदस्यता को लेकर महाअभियान चलाने जा रही है. जिसको लेकर भाजपा ने कार्यशाला का आयोजन किया. इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंह ने सदस्यता अभियान- 2024 का शुभारंभ किया. जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत मोर्चो के पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं तीन अक्टूबर को सीएम धामी बीजेपी की सदस्यता लेंगे.

बीजेपी ने टोल फ्री नंबर किया जारी

सदस्यता महाअभियान- 2024 के तहत भाजपा ने संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन किया. जिसमें सभी मोर्चों के पदाधिकारी को 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी गई. साथ ही लक्ष्य को भी बताया गया. इसके साथ ही भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर- 8800002024 जारी किया गया. जिस पर मिस्ड कॉल देकर भाजपा के सदस्य बन सकते हैं.

प्रदेश के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचेंगे

वहीं, कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व हर तीन साल के बाद होता है. जो संगठन के लिए एक बड़ा अवसर होता है, ताकि जन-जन तक पहुंचा जा सके. ऐसे में भाजपा के प्रदेश भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश के अंतिम छोर के बैठे व्यक्ति तक पहुंचेंगे. साथ ही कहा कि 2 अक्टूबर से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता महाअभियान की शुरुआत होगी, जो पूरे देश भर में चलेगी. इस अभियान से संगठन का विस्तार होगा. जिससे राज्य और केंद्र सरकार की जो तमाम योजनाएं हैं, उसके प्रचार-प्रसार में बड़ी सहायता मिलेगा.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें